🏠Home New Jobs Admit Card Result Syllabus Admission Typing Test Cyber Cafe Job Updates Contact Us


Newly Launched ! Welcome to our Website...😊
UP Police Constable 2024 PET Admit Card || Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 9th Admit Card 2025 Download || Jawahar Navodaya Vidyalaya (NVS) Class 6th Admit Card 2025 ||
UPSC IAS/IFS Pre 2025 Online Form || RRB Railway Group D Level 1 Online form 2025 || Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2025 ||
UP Police Constable 2024 Result || UP बोर्ड/CBSE बोर्ड (10th & 12th)/UG & PG रिजल्ट || NTA NCHM JEE B.Sc. (HHA) Admission 2024 Entrance Result ||

Farmer Registration UP Online: यूपी फार्मर रजिस्ट्रेशन लिंक 2025


Farmer Registration UP Online : यूपी फार्मर रजिस्ट्री 2025

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म upfr.agristack.gov.in लॉन्च किया है, जहां पर किसान अपनी Farmer ID के लिए Agri Stack के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Agri Stack एक सरकारी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो किसानों और उनकी कृषि गतिविधियों से संबंधित जरूरी डेटा संकलित करता है। इसमें डिजिटल कृषि सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी की सुविधा के लिए विभिन्न डेटाबेस, रजिस्ट्री, डेटा और एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) आदि शामिल हैं।

Farmer Registration (Agri Stack) के मुख्य बिन्दु निम्न हैं 

 

  • किसान रजिस्ट्री :- एक व्यापक डेटाबेस जिसमें सभी पंजीकृत किसानों को एक Unique किसान आईडी (Farmer ID) प्रदान की जाती है, जिसमें व्यक्तिगत विवरण, भूमि रिकॉर्ड और कृषि गतिविधियां आदि शामिल हैं।
  • फसल बोई की रजिस्ट्री :- राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उगाई गई फसलों का एक मानकीकृत रिकॉर्ड, जो फसल पैटर्न की निगरानी करने और संसाधन आवंटन की योजना बनाने में बहुत ही सहायता करता है।
  • भू-संदर्भित ग्राम मानचित्र :- विस्तृत डिजिटल मानचित्र जो गांवों के जमीनों के बारे में सटीक भौगोलिक जानकारी प्रदान करते हैं और जिससे सटीक भूमि आकलन और योजना बनाने में अत्यंत सहायता मिलती है।

यह पोर्टल किसानों को सरकारी योजनाओं से होने वाले लाभ को पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इस लेख में हम यूपी फार्मर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता और इससे जुड़े सभी प्रकार के लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।

 

UP Farmer ID (Agri Stack) रजिस्ट्रेशन के फायदे

 

  • डिजिटल पहचान:- प्रत्येक किसान को एक Unique किसान आईडी (Farmer ID) दी जाएगी।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ:-किसान को सीधे योजनाओं का लाभ और सब्सिडी मिलेगा।
  • आधुनिक कृषि तकनीक:-पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी किसानों को नई-नई तकनीकों और सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त होती रहेगी।
  • पारदर्शिता:- सरकार से मिलने वाले लाभ सीधे किसान के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

UP Farmer ID (Agri Stack) रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

 

  1. निवासी:-केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी किसान आवेदन कर सकते हैं।
  2. पहचान प्रमाण:आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज़ होने आवश्यक हैं।
  3. मोबाइल नं. लिंक्ड आधार:- आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर Link होना चाहिए।
  4. कृषि भूमि:-आपके पास कृषि भूमि होनी चाहिए।
  5. आयु सीमा:-आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

 

  1. आधार कार्ड।
  2. ऐक्टिव मोबाइल नम्बर
  3. कृषि भूमि का रिकॉर्ड (खसरा/खतौनी/किसान बही) इत्यादि।

Farmer Registry UP Online के लिए आवेदन कैसे करें ?

 

जानें Step by Step प्रक्रिया:-

  • पोर्टल पर जाएं:-सबसे पहले agristack.gov.in पर जाएं या हमारे वेबसाइट www.naukaridekho.com पर विजिट करें।
  • रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें:-होम पेज पर “Farmer Registration” विकल्प चुनें।
  • जानकारी भरें:अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी आदि दर्ज करें।
  • अन्य जानकारी भरें:-आवश्यक खसरा/गाटा संख्या दर्ज करें और Farmer का नाम Select करें।
  • फॉर्म सबमिट करें:-भरे हुए फॉर्म को एक बार पुन: अवलोकन के बाद Final सबमिट करें।
  • PDF डाउनलोड करें:– आवेदन संख्या नोट करें और प्राप्त PDF को सेव कर लें।

UP Farmer ID रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि

 

UP Farmer Registration Last Date :- इसके आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जनवरी है।

नोट :- आवेदन की अन्तिम तिथि को सरकार द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

UP Farmer ID (Agri Stack) रजिस्ट्रेशन के दौरान ध्यान देने योग्य बातें

 

  • सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी सही है।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड सुरक्षित कर लें।
  • समय-समय पर पोर्टल पर लॉग इन करके आवेदन की स्थिति को जांचते रहें।
  • किसी भी अतिरिक्त सहायता के लिए पोर्टल के HelpDesk नम्बर पर संपर्क करें।

Farmer ID (Agri Stack) रजिस्ट्रेशन की स्थिति कैसे Chek करें?

 

  • पहले agristack.gov.in पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • “Check Enrollment Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Farmer ID (Agri Stack) रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

 

  • कृषि के क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन लाना।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना।
  • किसानों की आय बढ़ाने में उनकी सहायता करना।
  • सभी के लिए पारदर्शी और तेज़ प्रक्रियाएं सुनिश्चित करना।
  • सरकारी योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारी किसानों तक पहुंचाना।

UP Farmer Registry के कुछ मुख्य लाभ निम्न हैं

 

  • सभी किसानों को बिना किसी बिचौलिये के डायरेक्ट लाभ मिलेगा।
  • खाद और बीज पर पर भी सब्सिडी मिलेगी।
  • कृषि के लिए ऋण तथा बीमा के लिए प्राथमिकता मिलेगी।
  • और प्राकृतिक आपदा के दौरान मुआवजा मिल सकता है।

निष्कर्ष

 

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा upfr.agristack.gov.in पोर्टल किसानों के लिए एक बहुत ही सराहनीय पहल है। UP Farmer ID के माध्यम से अब किसान सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकते हैं। अत: आप सभी किसानों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द अपनी Farmer ID के लिए Agri Stack पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। धन्यवाद…

Some Important Links

Farmer ID Registration

Click Here

Farmer ID Login

Click Here

Share this Post

DMCA.com Protection Status